आज के “Daily Current Affairs 29 April 2024 in Hindi” ब्लॉग में हम आपको इस सप्ताह की मुख्य घटनाओं और ताजा खबरों की संक्षिप्त जानकारी प्रदान करेंगे। यह ब्लॉग आपको राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचार, राजनीतिक घटनाएं, वैज्ञानिक अद्भुतियाँ, और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित जानकारी प्रदान करेगा।
इस ब्लॉग के माध्यम से, आप आज की मुख्य घटनाओं की समीक्षा करके समय के साथ साथ जानकारी अपडेट रहेंगे। यह आपको आज की दुनिया में हो रही घटनाओं को समझने और उनके प्रभाव को समझने में मदद करेगा।
इस ब्लॉग को अपने साथी, दोस्तों, और परिवार के साथ साझा करें ताकि वे भी इस जानकारी का लाभ उठा सकें और उनकी जागरूकता में वृद्धि हो। इससे आप एक सकारात्मक और सूचनात्मक समाज के निर्माण में अपना योगदान करेंगे।
Daily Current Affairs 29 April 2024 in Hindi
Q1. हाल ही में विश्व कार्यस्थल सुरक्षा और स्वास्थ्य दिवस कब मनाया गया है?
(a) 27 अप्रैल
(b) 25 अप्रैल
(c) 28 अप्रैल
(d) 26 अप्रैल
Correct Answer: (c) 28 अप्रैल
Explanation: हाल ही में विश्व कार्यस्थल सुरक्षा और स्वास्थ्य दिवस 28 अप्रैल को मनाया गया है।
कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस एक वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय अभियान है जो सभी श्रमिकों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ कामकाजी परिस्थितियों को बढ़ावा देने के लिए 28 अप्रैल को मनाया जाता है।
इस दिन का उद्देश्य व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उन लोगों को सम्मानित करना है जो काम से संबंधित दुर्घटनाओं या बीमारियों के कारण चोटों, बीमारियों का सामना कर चुके हैं या अपनी जान गंवा चुके हैं।
कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस पहली बार 2003 में संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी, अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) द्वारा मनाया गया था।
कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस 2024 का theme ” व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव ” है।
List of Important Days in April 2024
01 April – उत्कल दिवस
02 April – विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस
03 April – हिंदी रंगमंच दिवस
04 April – अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस
05 April – राष्ट्रीय समुद्री दिवस
06 April – राष्ट्रीय हस्तनिर्मित दिवस
07 April – विश्व स्वास्थ्य दिवस
08 April – अंतर्राष्ट्रीय रोमानी दिवस
09 April – CRPF शौर्य दिवस
10 April – विश्व होम्योपैथी दिवस
11 April – राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस; विश्व पार्किंसंस दिवस
12 April – मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतर्राष्ट्रीय दिवस
13 April – जलियांवाला बाग नरसंहार दिवस
14 April – विश्व चगास रोग दिवस
15 April – विश्व कला दिवस; हिमाचल दिवस
16 April – विश्व आवाज दिवस
17 April – विश्व हीमोफीलिया दिवस
18 April – विश्व विरासत दिवस
19 April – विश्व लीवर दिवस
20 April – राष्ट्रीय हमशक्ल दिवस
21 April – राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस
22 April – अंतर्राष्ट्रीय मातृ पृथ्वी दिवस
23 April – विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस
24 April – राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस
25 April – विश्व मलेरिया दिवस
26 April – विश्व बौद्धिक संपदा दिवस
28 April – विश्व कार्यस्थल सुरक्षा और स्वास्थ्य दिवस
Image Source: https://www.thisday.app/
Q2. हाल ही में किसने भारत का पहला अपग्रेडेबल ATM लांच किया है?
(a) HDFC बैंक
(b) यस बैंक
(c) एक्सिस बैंक
(d) हिताची पेमेंट सर्विस
Correct Answer: (d) हिताची पेमेंट सर्विस
Explanation: हाल ही में हिताची पेमेंट सर्विस ने भारत का पहला अपग्रेडेबल ATM लांच किया है।
हिताची पेमेंट सर्विसेज ने देश का पहला अपग्रेडेबल एटीएम लॉन्च किया है, भुगतान और वाणिज्य समाधान प्रदाता कंपनी ने 24 अप्रैल को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा।
अपग्रेडेबल एटीएम को किसी भी समय उच्च-प्रदर्शन वाली कैश रीसाइक्लिंग मशीन (सीआरएम) में बदला जा सकता है।
हिताची पेमेंट ने कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत निर्मित, ये नए अपग्रेडेबल एटीएम बैंकों को अधिक लचीलापन और दक्षता प्रदान करते हैं।
हिताची पेमेंट सर्विसेज भारत में वर्तमान में कार्यरत कुल 2,64,000 एटीएम/सीआरएम में से 76,000 से अधिक का प्रबंधन करती है। कंपनी का अनुमान है कि अगले 8 वर्षों में लगभग 1,00,000 अपग्रेडेबल एटीएम का संभावित बाजार होगा।
हिताची पेमेंट सर्विसेज भारत में भुगतान उद्योग में अग्रणी है, जो एटीएम सेवाओं, कैश रीसाइक्लिंग मशीनों, व्हाइट लेबल एटीएम, पीओएस सॉल्यूशंस, पेमेंट गेटवे सॉल्यूशंस, टोल और ट्रांजिट सॉल्यूशंस के साथ-साथ अभिनव पेशकशों सहित भुगतान समाधानों की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करती है।
Image Source: https://digitalterminal.in
Q3. हाल ही में किस देश की संसद ने समलैंगिक संबंध को अपराध ठहराने वाला विधेयक पारित किया है?
(a) यमन
(b) इराक
(c) ईरान
(d) सूडान
Correct Answer: (b) इराक
Explanation: हाल ही में इराक की संसद ने समलैंगिक संबंध को अपराध ठहराने वाला विधेयक पारित किया है।
इराक की संसद ने समलैंगिक संबंध को अपराध ठहराने वाला विधेयक पारित कर दिया है।
इस कानून के उल्लंघन पर 7 वर्ष की कैद की सजा अनिवार्य रूप से दी जाएगी जिसे बढ़ाकर 15 वर्ष तक किया जा सकता है।
नए कानून में लिंग परिवर्तन कराने पर भी 1 से 3 वर्ष तक की जेल का प्रावधान है।
अधिकारियों के अनुसार, सरकार ने यह कदम इराकी समाज में धार्मिक और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए उठाया है।
समलैंगिक संबंध 130 देशों में मान्य है जबकि 60 देशों में इसे अपराध माना गया है।
Q4. हाल ही में किस राज्य की ‘जीना जस्टस’ को कैंब्रिज शिक्षक पुरस्कार लिए नामित किया गया है?
(a) कर्नाटक
(b) तमिलनाडु
(c) गुजरात
(d) केरल
Correct Answer: (d) केरल
Explanation: हाल ही में केरल की ‘जीना जस्टस’ को कैंब्रिज शिक्षक पुरस्कार लिए नामित किया गया है।
शारजाह गर्ल्स ब्रांच की शिक्षिका जीना जस्टस को 2024 कैम्ब्रिज समर्पित शिक्षक पुरस्कारों में मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका (एमईएनए) के लिए क्षेत्रीय विजेता नामित किया गया है।
जीना जस्टस संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शारजाह गर्ल्स ब्रांच में ‘इंग्लिश हाई स्कूल’ की शिक्षिका हैं।
जीना जस्टस मूल रूप से तिरुवनंतपुरम, केरल की रहने वाली है। जीना जस्टस 2005 से संयुक्त अरब अमीरात में कार्यरत हैं। जीना जस्टस को उनकी उत्कृष्ट सलाह और दान के प्रति समर्पण के लिए पहचाना गया था।
इस वर्ष की प्रतियोगिता में 141 देशों से 14,840 से अधिक प्रस्तुतियों के साथ रिकॉर्ड-तोड़ संख्या में नामांकन हुए। जस्टस को उनकी उत्कृष्ट सलाह और दान के प्रति प्रतिबद्धता के लिए मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका (एमईएनए) में क्षेत्रीय विजेता नामित किया गया है।
कैम्ब्रिज समर्पित शिक्षक पुरस्कार एक वैश्विक प्रतियोगिता है। यह असाधारण प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों का सम्मान करती है। इस प्रतियोगिता में छात्र, माता-पिता और साथी उन शिक्षकों को नामांकित कर सकते हैं जिन्होंने उनकी शैक्षिक यात्रा पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है।
Image Source: https://www.newsonair.gov.in/
Q5. हाल ही में आई ‘UNCTAD’ रिपोर्ट के अनुसार भारत का सेवा निर्यात कितने प्रतिशत बढ़ा है?
(a) 11.4%
(b) 13.7%
(c) 12.9%
(d) 9.6%
Correct Answer: (b) 11.4%
Explanation: हाल ही में आई ‘UNCTAD’ रिपोर्ट के अनुसार भारत का सेवा निर्यात 11.4% बढ़ा है।
संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास (UNCTAD) की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद कैलेंडर वर्ष 2023 (जनवरी-दिसंबर) में भारतीय सेवा क्षेत्र का निर्यात 11.4 प्रतिशत बढ़कर 345 बिलियन डॉलर हो गया, जबकि इस क्षेत्र से चीन का शिपमेंट 10.1 प्रतिशत घटकर 381 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया।
हालाँकि, भारत का सेवा आयात पिछले साल 0.4 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 248 बिलियन अमेरिकी डॉलर रह गया।
United Nations Conference on Trade and Development (UNCTAD)
Q6. हाल ही में भारतीय ऐतिहासिक रिकॉर्ड आयोग ने अपना LOGO और आदर्श वाक्य बदला है, यह किस मंत्रालय के तहत आता है?
(a) संस्कृति मंत्रालय
(b) विदेश मंत्रालय
(c) पर्यटन मंत्रालय
(d) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer: (a) संस्कृति मंत्रालय
Explanation: हाल ही में भारतीय ऐतिहासिक रिकॉर्ड आयोग ने अपना LOGO और आदर्श वाक्य बदला है, यह संस्कृति मंत्रालय के तहत आता है।
भारतीय ऐतिहासिक रिकॉर्ड आयोग (IHRC) ने एक नया लोगो और आदर्श वाक्य का अनावरण किया है। IHRC का नया आदर्श वाक्य ‘यत्र इतिहासं भविष्यायां संरक्षितः’ है।
भारतीय ऐतिहासिक अभिलेख आयोग (IHRC), अभिलेखीय मामलों पर एक शीर्ष सलाहकार निकाय है। इसकी स्थापना वर्ष 1919 में हुई थी।
IHRC, अभिलेखों के प्रबंधन और ऐतिहासिक अनुसंधान के लिए उनके उपयोग पर भारत सरकार को परामर्श देने के लिए रचनाकारों, संरक्षकों और अभिलेखों के उपयोगकर्ताओं के एक अखिल भारतीय मंच के रूप में कार्य करता है।
IHRC का नेतृत्व केंद्रीय संस्कृति मंत्री करते हैं।
यह LOGO पूरी तरह से भारतीय ऐतिहासिक अभिलेख आयोग की थीम और विशिष्टता को अभिव्यक्त करता है। कमल की पंखुड़ियों के आकार के पृष्ठ भारतीय ऐतिहासिक अभिलेख आयोग को ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए रखने के लिए लचीले नोडल संस्थान के रूप में दर्शाते हैं। मध्य में सारनाथ स्तंभ भारत के गौरवशाली अतीत का प्रतिनिधित्व करता है। रंग थीम के रूप में भूरा रंग भारत के ऐतिहासिक अभिलेखों के संरक्षण, अध्ययन और सम्मान के संगठन के मिशन को सुदृढ़ करता है।
आदर्श वाक्य का अनुवाद इस प्रकार है “जहां इतिहास भविष्य के लिए संरक्षित है।” यह आदर्श वाक्य भारतीय ऐतिहासिक अभिलेख आयोग और उसके कार्य के लिए बहुत महत्व रखता है। भारतीय ऐतिहासिक अभिलेख आयोग ऐतिहासिक दस्तावेजों, पांडुलिपियों, ऐतिहासिक जानकारी के अन्य स्रोतों की पहचान करने, एकत्र करने, सूचीबद्ध करने और बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसा करके आयोग यह सुनिश्चित करता है कि मूल्यवान ऐतिहासिक ज्ञान भावी पीढ़ियों के लिए संरक्षित रहे। इसलिए, आदर्श वाक्य ऐतिहासिक दस्तावेजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों के लाभ के लिए इन्हें सुलभ बनाने की आयोग की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
Q7. हाल ही में आईपी सुरक्षा के लिए अमेरिका ने किस देश को अपनी प्राथमिक निगरानी सूची में शामिल किया है?
(a) स्पेन
(b) जर्मनी
(c) भारत
(d) फ्रांस
Correct Answer: (d) केरल
Explanation: हाल ही में आईपी सुरक्षा के लिए अमेरिका ने भारत को अपनी प्राथमिक निगरानी सूची में शामिल किया है।
संयुक्त राज्य अमेरिका ने 25 अप्रैल, 2024 को बौद्धिक संपदा (आईपी) सुरक्षा मामले में भारत को निगरानी सूची में रखने का निर्णय लिया है।
अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधियों (यूएसटीआर) द्वारा जारी 2024 स्पेशल 301 रिपोर्ट में निगरानी सूची में भारत के साथ अर्जेंटीना, चिली, चीन, इंडोनेशिया, रूस और वेनेजुएला भी शामिल है।
इन देशों की बारीकी से निगरानी और उनके साथ जुड़कर, यूएसटीआर का लक्ष्य आईपी चुनौतियों का समाधान करना और नवाचार और आर्थिक विकास के लिए अनुकूल अधिक मजबूत वैश्विक आईपी ढांचे को बढ़ावा देना है।
डोमिनिकन गणराज्य को निगरानी सूची से हटा दिया है।
यह रिपोर्ट आईपी सुरक्षा की वैश्विक स्थिति की वार्षिक समीक्षा है।
Image Source: https://www.jagran.com/
Q8. शंघाई तीरंदाजी विश्व कप 2024 ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति गोपीचंद स्वामी और प्रणीत कौर ने महिलाओं की टीम स्पर्धा में कौन-सा पदक जीता?
(a) स्वर्ण पदक
(b) कांस्य पदक
(c) रजत पदक
(d) इनमें से कोई नहीं
Correct Answer: (a) स्वर्ण पदक
Explanation: शंघाई तीरंदाजी विश्व कप 2024 ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति गोपीचंद स्वामी और प्रणीत कौर ने महिलाओं की टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
शंघाई में चल रहे तीरंदाजी विश्व कप में भारत की ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति गोपीचंद स्वामी और प्रणीत कौर ने महिलाओं के फाइनल मुकाबले में इटली को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
भारतीय महिला टीम ने मात्र चार अंक खोकर छठी वरीयता प्राप्त इटली को हरा दिया।
अन्य पदक विजेता:
मिश्रित टीम स्पर्धा
ज्योति वेन्नम और अभिषेक वर्मा – स्वर्ण पदक
कंपाउंड मेंस टीम
अभिषेक, प्रथमेश और प्रियांश – स्वर्ण पदक
विमेंस इंडिविजुअल स्पर्धा
ज्योति सुरेखा वेन्नम – स्वर्ण पदक
Image Source: https://www.newsonair.gov.in/
Q9. हाल ही में किस देश की संसद ने ‘रवांडा प्रवासी विधेयक’ पारित किया?
(a) अमेरिका
(b) यूक्रेन
(c) ब्रिटेन
(d) जर्मनी
Correct Answer: (c) ब्रिटेन
Explanation: हाल ही में ब्रिटेन की संसद ने ‘रवांडा प्रवासी विधेयक’ पारित किया।
ब्रिटेन (UK) की संसद ने एक विवादास्पद रवान्डा प्रवासी विधेयक को मंजूरी दी।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का महत्वाकांक्षी रवांडा प्रवासी विधेयक संसद में पारित किया था।
योजना के तहत, सरकार का कहना है कि 1 जनवरी 2022 के बाद ब्रिटेन में “अवैध रूप से ” प्रवेश करने वाले किसी भी शरण चाहने वाले को रवांडा भेजा जा सकता है, ताकि उनके दावों को वहां संसाधित किया जा सके।
रवांडा पूर्वी अफ़्रीका में स्थित एक देश है जहाँ अफ़्रीकी ग्रेट लेक्स क्षेत्र और दक्षिण-पूर्व अफ़्रीका मिलते हैं। इसकी सीमा युगांडा, तंजानिया, बुरुंडी और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य से लगती है। किगाली रवांडा की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह देश ज़मीन से घिरा हुआ (स्थलबद्ध) है और भूमध्य रेखा से कुछ डिग्री दक्षिण में स्थित है।
Q10. शंघाई सहयोग संगठन (SCO) रक्षा मंत्रियों की बैठक का आयोजन कहाँ किया गया?
(a) जापान
(b) कजाकिस्तान
(c) चीन
(d) भारत
Correct Answer: (b) कजाकिस्तान
Explanation: शंघाई सहयोग संगठन (SCO) रक्षा मंत्रियों की बैठक का आयोजन कजाकिस्तान में किया गया।
रक्षा सचिव श्री गिरिधर अरमाने ने 26 अप्रैल, 2024 को अस्ताना, कजाकिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लिया।
बैठक के दौरान सभी एससीओ सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों द्वारा एक प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए गए।
बैठक के बाद एक संयुक्त विज्ञप्ति जारी की गई, जिसमें एससीओ के रक्षा मंत्रियों ने अन्य पहलों के अलावा, ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ के विचार को विकसित करने पर सहमति व्यक्त की, जो ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के प्राचीन भारतीय दर्शन का परिचायक है।
Shanghai Cooperation Organization (SCO)
स्थापना
2001
मुख्यालय
बीजिंग, चीन
सदस्य
9 देश (चीन, भारत, ईरान, कज़ाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान, उज़्बेकिस्तान)
“Daily Current Affairs 29 April 2024 in Hindi” के इस ब्लॉग के माध्यम से हमने आपको आज की मुख्य घटनाओं और ताजा समाचारों का अद्यतन प्रदान किया है। यहां हमने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तिथियों, राजनीतिक घटनाओं, वैज्ञानिक अद्भुतियों, और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्रदान की है।
इस ब्लॉग के माध्यम से, आपने आज की मुख्य घटनाओं की समीक्षा करके समय के साथ साथ जानकारी अपडेट रखी है। यह आपको आज की दुनिया में हो रही घटनाओं को समझने और उनके प्रभाव को समझने में मदद करेगा।
इस ब्लॉग को अपने साथी, दोस्तों, और परिवार के साथ साझा करें ताकि वे भी इस जानकारी का लाभ उठा सकें और उनकी जागरूकता में वृद्धि हो। इससे आप एक सकारात्मक और सूचनात्मक समाज के निर्माण में अपना योगदान करेंगे।
आपके ब्लॉग के माध्यम से आप अपने पाठकों को नए और महत्वपूर्ण समाचार और विषयों के बारे में जागरूक करते हैं, जो उन्हें समाज की सभी पहलुओं से अवगत कराते हैं। इसके साथ ही, आप उन्हें विचारों को समझने और उनके विचारों को साझा करने का मंच प्रदान करते हैं। यह आपके पाठकों को समाज के विभिन्न मुद्दों और चुनौतियों के साथ जोड़ता है और उन्हें उनके निर्णयों को समझने के लिए सहारा प्रदान करता है।
आज के लिए इतना ही। फिर मिलेंगे हमारे अगले ब्लॉग पोस्ट में। धन्यवाद।